महिला टी20 विश्व कप: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंची (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने नीदरलैंड पर 6 विकेट की जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 139 रन बनाए थे। टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन कप्तान बैबेट डी लीडे ने बनाए। 45 गेंदों की पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। इसके अलावा, हीथर सीगर्स ने 16, रॉबिन रिज्के और आइरिस ज्विलिंग ने 13-13 रन बनाए।
बांग्लादेश की तरफ से मारुफा अख्तर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2, फारिहा तृष्णा, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, और रितू मोनी ने 1-1 विकेट लिए।