विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को 118 रन का टारगेट दिया (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मैच में जीत के लिए 118 रन का टारगेट रखा है। लॉर्ड्स में जारी इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को आसान बना सकती है।
रविवार को लंदन में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 117 रन ही बना सकी। इस टीम को पहली ही गेंद पर जुएरिया फिरदौस (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा।
इसके बाद ताज नेहर (1) और सोभना मोस्टरी की जोड़ी दूसरे विकेट के लिए 14 रन ही जुटा सकी। बांग्लादेश ने 14 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से सोभना ने शर्मिन अख्तर के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद बांग्लादेश फिर से बिखर गई।