महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश का सरेंडर, 63 गेंद पहले 9 विकेट से जीत कंगारू ट (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। बांग्लादेश की टीम को 63 गेंद पहले ही 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की दूसरे मैच में दूसरी जीत है, जबकि बांग्लादेश की दूसरे मैच में पहली हार।
मैच पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के फैसले को सही साबित किया और बांग्लादेश को 20 ओवर में 8 विकेट पर 77 रन पर रोक दिया।
बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 27 रन कप्तान निगार सुल्ताना ने बनाए। 47 गेंदों की पारी में निगार ने 2 चौके लगाए। रितू मोनी 26 गेंदों पर 16 रन बनाकर दूसरी श्रेष्ठ स्कोरर रहीं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं।