London: Australia Women vs West Indies Women - T20 World Cup Semi-Final (Image Source: IANS)
T20 World Cup Semi: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां रविवार को उसका सामना सेमीफाइनल-2 की विजेता से होगा।
मंगलवार को केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बनाए। कप्तान हेली मैथ्यूज ने किआना जोसेफ (16) के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 47 रन जुटाए।
मैथ्यूज 28 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेमेन कैंपबेल बल्लेबाजी के लिए उतरीं, लेकिन दूसरे छोर पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया। कैंपबेल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 15.3 ओवरों में 83/6 के स्कोर तक पहुंचाया।