विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: बेथ मूनी की तूफानी पारी, नीदरलैंड को 98 रन से रौंदकर शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मैच में नीदरलैंड को 98 रन से करारी शिकस्त दी। यह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत भी रही। इस वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 'ग्रुप-ए' में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।
साउथेम्प्टन में शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जॉर्जिया वोल ने बेथ मूनी के साथ 28 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की।
जॉर्जिया 9 गेंदों में 4 चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अपना 50वां टी20 वर्ल्ड मुकाबला खेल रहीं एलिस पेरी महज 1 रन बनाकर आउट हो गईं।