महिला टी20 विश्व कप: ब्राइस बहनों का कमाल, स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 41 रन से हराया (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। स्कॉटलैंड ने आयरलैंड पर 41 रनों की जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड की यह पहली जीत है।
आयरलैंड को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य मिला था। आयरलैंड 19.1 ओवर में 120 रन पर सिमट गई और 41 रन से मैच हार गई। आयरलैंड की तरफ से विकेटकीपर एमी हंटर ने 36 गेंदों पर सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 33 रन बनाए। आयरलैंड की 7 बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सकीं।
स्कॉटलैंड की तरफ से कर्स्टी गॉर्डन और कैथरीन फ्रेजर ने 3-3 विकेट लिए। कप्तान कैथरिन ब्राइस ने 2 विकेट लिए।