विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज जेन मैगुआर को शामिल किया है, क्योंकि मीडियम पेसर आवा कैनिंग पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गई हैं।
आईसीसी ने टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद आयरलैंड की टीम में जेन को शामिल करने की पुष्टि की। इस कमेटी में वसीम खान (चेयर और आईसीसी जनरल मैनेजर- क्रिकेट), गौरव सक्सेना (आईसीसी जनरल मैनेजर- इवेंट्स और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस), बेथ बैरेट-वाइल्ड (टूर्नामेंट डायरेक्टर और होस्ट प्रतिनिधि) और स्टेसी-एन किंग (इंडिपेंडेंट नॉमिनी) शामिल हैं।
बुधवार को आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने आयरलैंड की टीम में आवा कैनिंग की जगह जेन मैगुआर को मंजूरी दे दी है। किसी खिलाड़ी को बदलने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी होती है, ताकि नए खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया जा सके।"