महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट पिंडली में खिंचाव के कारण अगले दो मैचों से बा (Image Source: IANS)
इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट महिला टी20 विश्व कप 2026 के अगले दो मैचों से बाहर हो गई हैं। मंगलवार शाम को द रोज बाउल में आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी में जीत के दौरान उनकी बाईं पिंडली में खिंचाव आ गया।
उपकप्तान चार्ली डीन शनिवार को हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच और 24 जून को लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी।
33 साल की नट, इंग्लैंड की चार विकेट की जीत में 48 के स्कोर पर पिंडली में जकड़न महसूस होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। मैच खत्म होने पर उन्होंने कहा था कि यह सावधानी के तौर पर लिया गया फैसला था।