महिला टी20 विश्व कप फाइनल: इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीत ऑस्ट्रेलिया ने चुनी गेंदबाजी (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान में मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने कहा, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। दिन अच्छा है। हम उन पर जल्द दबाव बनाना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच में ज्यादा बदलाव होगा। एलिसे पेरी ने कल ट्रेनिंग की थी और अच्छी दिखीं। हमें इस अहम मैच के पहले कुछ दिन की छुट्टी मिली। हमारे लिए यह खास दिन है।"
इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने कहा, "मैं भी पहले गेंदबाजी का फैसला करती। यह एक नया विकेट है। फाइनल में रन बनाना अच्छा है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। जीत के लिए हम ऑस्ट्रेलिया से एक रन ज्यादा बनाना चाहेंगे।"