महिला टी20 विश्व कप: गुल फिरोजा का अर्धशतक, पाकिस्तान ने नीदरलैंड को दिया 127 रन का लक्ष्य (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 126 रन बनाए हैं।
विश्व कप से बाहर हो चुकी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा और आयशा जफर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन करने में असफल रहीं।
मुनिबा अली और फिरोजा पारी की शुरुआत करने आई थीं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी हुई। मुनिबा 12 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए फिरोजा और आयशा जफर के बीच 79 रनों की साझेदारी हुई। पाकिस्तानी पारी की यह सबसे बड़ी साझेदारी रही और इसी की बदौलत टीम 100 के पार पहुंच सकी। दूसरे विकेट के रूप में जफर 29 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुईं।