महिला टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 171 का लक्ष्य (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के विस्फोटक शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का लक्ष्य दिया है।
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आई थीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 66 रन की साझेदारी की। टी20 के लिहाज से यह साझेदारी धीमी रही। शेफाली पहले विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुईं। इस पारी में शेफाली ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए।
शेफाली के आउट होने के बाद 83 के स्कोर पर मंधाना भी दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। मंधाना ने 37 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।