Womens T20 World Cup 2026: भारत ने साउथ अफ्रीका को 159 रन का टारगेट दिया (Image Source: IANS)
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य रखा है। 'ग्रुप-ए' के इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी है।
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की।
मंधाना 12 गेंदों में 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। भारत को शेफाली वर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुईं।