विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत (Image Source: IANS)
भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है। 'विमेन इन ब्लू' ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से जीत दर्ज की। यह विमेंस वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है।
भारत ने 9 अक्टूबर 2024 को श्रीलंका के खिलाफ 82 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता था, जबकि 30 मार्च 2014 को बांग्लादेश के विरुद्ध 79 रन से जीत हासिल की थी।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की।