T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जब रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में उतरेगी, तो उसके सामने सिर्फ जीत ही अंतिम विकल्प होगा। यह टूर्नामेंट नॉकआउट दौर के बेहद नजदीक है, इसलिए 'ग्रुप-ए' में अलग-अलग स्थिति में होने के बावजूद, दोनों टीमों के लिए इस मैच का नतीजा बहुत मायने रखता है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती सभी चार मैच जीते हैं। यह टीम फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। यह टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की दहलीज पर है। वहीं, भारत के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है। 'विमेन इन ब्लू' 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है।
हरमनप्रीत कौर की टीम ग्रुप के आखिरी मैच में यह जानते हुए उतरेगी कि लॉर्ड्स में जीत से उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा, जबकि हारने पर उनका क्वालिफिकेशन इस बात पर निर्भर करेगा कि बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई चौंकाने वाला नतीजा दे।