विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर आयरलैंड ने उलटफेर किया (Image Source: IANS)
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने अपने अभियान के अंतिम मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।
ग्रुप-बी से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है, जबकि श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड खिताबी दौड़ से बाहर है। वेस्टइंडीज (-0.147) 5 में से 3 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड (+0.122) 4 में से 2 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।
ब्रिस्टल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन बनाए। इस टीम को 27 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे। यहां से स्टेफनी टेलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ 23 रन और डिएंड्रा डॉटिन के साथ 22 रन की साझेदारी की।