महिला टी20 विश्व कप: कोहली, शास्त्री, धवन, और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का समर्थन करने (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मैच लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। मैच में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए विराट कोहली, शिखर धवन, रवि शास्त्री और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बैठकर भारतीय टीम का हौसलाअफजाई करते दिखे। वहीं, पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन भी अपनी पत्नी के साथ भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए मौजूद थे।
मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का लक्ष्य दिया।