महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने नीदरलैंड पर जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया (Image Source: IANS)
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड में नीदरलैंड पर मिली 37 रन की जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। विश्व कप में पाकिस्तान की यह पहली जीत थी।
मैच के बाद फातिमा ने कहा, "हमें जीत की जरूरत थी। नीदरलैंड पर मिली जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। आयशा जफर भी एक सीनियर खिलाड़ी हैं। वह जिम्मेदारी लेना जानती हैं। उन्होंने मैच में अपनी भूमिका निभाई। गुल फिरोजा ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, हमें पिछले कुछ मैचों में इसी की जरूरत थी।"
बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सकीं, फातिमा ने शानदार गेंदबाजी की। इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक ऑल-राउंडर के तौर पर, मैं बस यही पसंद करती हूं कि मैं जो कुछ भी करूं, वह टीम के लिए हो। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक अच्छा दिन होना चाहिए।"