न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड की जीत में ब्रुक हॉलिडे और मैडी ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-बी' में न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि स्कॉटलैंड 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर चौथे पायदान पर मौजूद है। इस ग्रुप में जीत की हैट्रिक के साथ इंग्लैंड (+2.490) शीर्ष पर है, जबकि वेस्टइंडीज (+0.644) की टीम लगातार तीन मैच अपने नाम करने के बाद दूसरे पायदान पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस टीम को डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 51 रन की साझेदारी की।