महिला टी20 विश्व कप: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद हरमन ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हमारे लिए यह मैच बहुत जरूरी है। हमने खुलकर बल्लेबाजी के बारे में सोचा है। टीम में एक बदलाव है। नंदनी की जगह क्रांति वापस आई है। इस तरह की पिचें उसे सूट करती हैं। आज का दिन नया है। हम फ्री माइंड से खेलेंगे और मैच का आनंद लेंगे।"
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने गेंदबाजी करने की। फोएचे लिचफील्ड वापस आ गई हैं। अलाना किंग नहीं खेल रही हैं।