महिला टी20 विश्व कप: इन 10 गेंदबाजों के नाम है सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। इंग्लैंड में आयोजित हो रहा यह इवेंट टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण है। आइए देखते हैं कि पिछले 9 संस्करणों में किन दस गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान स्कट के नाम है। मेगान ने 2016 से 2024 के बीच खेले 29 मैचों में 48 विकेट लिए हैं।
दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल दूसरे नंबर पर हैं। इस्माइल ने 2009 से 2023 के बीच 32 मैचों में 43 विकेट लिए हैं।