महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी बर्मिंघम का एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आइए आपको उन पांच इंग्लिश खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में श्रीलंका के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती हैं।
नैट साइवर ब्रंट: इंग्लैंड की कप्तान साइवर ब्रंट श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। ब्रंट अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान देने के लिए जानी जाती हैं। इंग्लिश कप्तान के पास 137 मुकाबलों का अनुभव मौजूद है। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 2,960 रन बनाने के साथ-साथ 90 विकेट भी अपने नाम कर चुकी हैं।
सोफी एक्लेस्टोन: इंग्लिश टीम की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हो सकती हैं। एक्लेस्टोन की हालिया फॉर्म अच्छी है। वह खासतौर पर बीच के ओवरों में विकेट निकालने और रनों पर अंकुश लगाने में माहिर मानी जाती हैं। एक्लेटोन को अगर पिच से थोड़ी बहुत मदद भी मिली, तो उनकी घूमती गेंदें बल्लेबाजों को खासा तंग कर सकती हैं।