महिला T20 विश्व कप: इन 5 बल्लेबाजों के नाम सर्वाधिक रन, भारत की एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। महिला विश्व कप का यह 10वां संस्करण है। टी20 क्रिकेट लगातार बदल रहा है और इंग्लैंड में हो रहे इस विश्व कप में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
आइए जानते हैं महिला विश्व कप के इतिहास में किन 5 बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाज सूजी बेट्स के नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2009 से 2024 के बीच खेले 42 टी20 विश्व कप मैचों की 42 पारियों में उन्होंने 8 अर्धशतक की मदद से 1,216 रन बनाए हैं। विश्व कप 2026 में बेट्स के पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है। इस विश्व कप की समाप्ति के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन हो जाएगा।