विमेंस टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारती-श्रेयंका का जलवा, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया (Image Source: IANS)
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले वार्म-अप में भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 26 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला सोमवार को सोफिया गार्डन्स में खेला गया।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम इंडिया को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की।
मंधाना 23 गेंदों में 8 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कुछ देर बाद शेफाली वर्मा (29) और जेमिमा रोड्रिगेज (7) भी आउट हो गईं। 85 के स्कोर तक टीम ने अपने 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।