Womens T20 World Cup 2026 हमें फिर से इकट्ठा होने और साथ रहने की जरूरत, स्कॉटलैंड से हार के बाद बोली (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद आयरलैंड की कप्तान ने टीम के खिलाड़ियों को हताश होने की जगह इकट्ठा होने की सलाह दी है।
मैच के बाद लुईस ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत अच्छी थी। बीच का समय हाथ से निकल गया। स्कॉटलैंड ने बहुत अच्छा खेला।"
आयरलैंड की कप्तान ने स्कॉटलैंड की पारी के दौरान फेंके गए आखिरी 4 ओवरों को अपनी टीम के लिए सकारात्मक बताया।