Womens T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को खेले गए ग्रुप 2 के मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में वेस्टइंडीज के सामने श्रीलंका की टीम कभी भी कड़ी प्रतिस्पर्धा करती नहीं दिखी।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से नीलक्षिका सिल्वा ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, कविशा दिल्हाड़ी ने 21 रन बनाए। इमेशा दुलानी और काव्या काविंदी ने 17-17 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंक में नहीं पहुंच सका।
वेस्टइंडीज की तरफ से हेली मैथ्यूज ने 3, और करिश्मा रामहरक ने 2 विकेट लिए। हेनरी, फ्लेचर, एलेने, और अश्मिनी मुनिसार ने 1-1 विकेट लिए।