T20 World Cup Cricket Match: इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक फुल मेंबर देश के खिलाफ सर्वाधिक टी20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रशीद ने अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में 42 विकेट निकाले हैं।
बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज का विकेट लेकर इस मामले में पाकिस्तान के हारिस रऊफ को पछाड़ दिया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 विकेट हासिल किए हैं। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के टिम साउथी पाकिस्तान के खिलाफ 38 विकेट लेकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 35 विकेट हासिल किए हैं। वह इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर मौजूद हैं।
आदिल रशीद अपने करियर में 400 टी20 विकेट हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 क्रिकेट में 401 विकेट हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस जॉर्डन हैं, जिन्होंने 446 विकेट निकाले हैं।