World Cup Semi: प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर चुकीं ऑस्ट्रेलिया की मशहूर विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने अपने करीब तीन दशक लंबे करियर पर बात की। एक इमोशनल नोट में, हीली ने इस यात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए अपने परिवार, टीम के साथियों, कोच, स्पॉन्सर और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
एलिसा हीली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तो, मेरी जिंदगी का यह चैप्टर अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। पिछले 28 वर्षों में मुझे कई जर्सी पहनने का मौका मिला और मैंने हर पल का भरपूर आनंद लिया। परिवार और दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने लगातार मेरा साथ दिया, हर चीज में सब्र और समझदारी दिखाई, और इस सफर में कई कुर्बानियां दीं।"
हीली ने मैदान के अंदर और बाहर यादगार पल बनाने में अपने टीम की साथियों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, "मेरी टीम की साथी। आप लोग सबसे बेहतरीन थे। उन यादों और कहानियों को बनाने में मदद करने के लिए शुक्रिया, जिन्हें मैं आने वाले वर्षों तक सुनाती रहूंगी (या शायद नहीं भी)।"