Vadodara: DCW vs UPW WPL 2026 Match (Image Source: IANS)
UPW WPL: यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए महज 123 रन का टारगेट दिया है।
रविवार को बीसीए स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 122 रन बनाए।
इस टीम ने पहली ही गेंद पर कप्तान मैग लेनिंग (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से चार्ली नॉट ने दीप्ति शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही वॉरियर्स फिर से लड़खड़ा गई।