लिख कर रख लीजिए, रोहित और विराट ही भारत को वर्ल्ड कप दिलाएंगे: सुरेश रैना (लिख कर रख लीजिए, रोहित और विराट ही भारत को वर्ल्ड कप दिलाएंगे: सुरेश रैना)
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हैं, तो भारत के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका होगा।
एक कार्यक्रम के दौरान सुरेश रैना ने 'आईएएनएस' से कहा कि रोहित और विराट अभी भी टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर दोनों आगामी वनडे विश्व कप में हिस्सा लेते हैं, तो ट्रॉफी भारत के पास आएगी।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया ने अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता।