पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत का फायदा पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में मिला है। पाकिस्तान की टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर आ गई है।
पाकिस्तान ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान टीम को 2 में जीत, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर था, हालांकि इस जीत के बाद पाकिस्तान को एक पायदान का फायदा पहुंचा है। इसके साथ ही टीम का जीत प्रतिशत भी 22.22 हो गया है।
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। डब्ल्यूटीसी की ताजा प्वाइंट्स टेबल में कैरेबियाई टीम अब 9वें स्थान पर खिसक गई है। वेस्टइंडीज ने 12 टेस्ट मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 20.83 है।