बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रही वेस्टइंडीज (वेस्टइंडीज का 2025-27 डब्ल्यूटीसी का चक्र समाप्त, बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ के बाद 8वें स्थान पर रही टीम)
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ करते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम की। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच के साथ कैरेबियन टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र भी पूरा कर लिया।
सिलहट में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में आमिर जंगू (133) की शतकीय पारी की मदद से 356 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तौहीद हिरदॉय (नाबाद 242) के दोहरे शतक की मदद से 386 रन बनाकर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की।
वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी 398/6 के स्कोर पर घोषित करते हुए मेजबान टीम को जीत के लिए 369 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में बांग्लादेश दिन के अंत तक 4 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ रहा।