भारत की अंडर-19 टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अनाधिकारिक वनडे सीरीज का दूसरा मैच 103 रन से अपने नाम किया। निरंजन शाह स्टेडियम में इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया है।
भारतीय टीम ने 18 सितंबर को खेले गए सीरीज के पहले मैच को 7 रन से जीता था, जिसमें बारिश के चलते 30-30 ओवरों की कटौती हुई। अब दूसरा मैच जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी।
राजकोट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 341 रन बनाए। कप्तान लक्ष्य रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। लक्ष्य 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। आर्यवीर 48 गेंदों में 9 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए।