Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पिता के निधन के एक दिन बाद रिंकू सिंह एक बार फिर भारतीय दल के साथ जुड़े। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने हिम्मत दिखाने के लिए रिंकू सिंह की तारीफ की है। गंभीर ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ खड़ी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को सेमीफाइनल-2 खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले गंभीर ने 'स्पीच' में हिस्सा लिया। उन्होंने स्पीच शुरू होने से पहले रिंकू को दिल से एक मैसेज दिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में गंभीर ने कहा, "दोस्तों, शुरू करने से पहले, रिंकू, टीम में आने और शामिल होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। एक बात याद रखना, आप अकेले नहीं हो। इस समय पूरी टीम आपके साथ खड़ी है, इसलिए मजबूत बने रहना।"