यूथ टेस्ट, पहला दिन: भारत अंडर-19 के खिलाफ सेनुजा का दोहरा शतक, श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट खोकर 344 रन (Image Source: IANS)
श्रीलंका अंडर-19 ने भारत अंडर-19 के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेजबान टीम ने दिन की समाप्ति तक 89 ओवरों का सामना करते हुए 4 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। इस बीच सेनुजा वेकुनागोडा नाबाद दोहरा शतक जड़ चुके हैं।
सोमवार को टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान विमथ दिनसारा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम के लिए शुरुआत बेहद खराब रही।
मेजबान टीम ने चौथी गेंद पर दुलनिथ सिगेरा (0) का विकेट खो दिया था। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दिमंथा महाविथाना (2) भी पवेलियन लौट गए। श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ 3 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान दिनसारा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सेनूजा वेकुनागोडा के साथ तीसरे विकेट के लिए 171 गेंदों में 143 रन जुटाए।