यूथ टेस्ट: कुशाग्र ओझा का नाबाद शतक, पहले दिन भारतीय अंडर-19 टीम की दमदार बल्लेबाजी (Image Source: IANS)
भारत की अंडर-19 टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआती दिन सिर्फ 65 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 253 रन बनाए।
बारिश के बाद गीली आउटफील्ड के कारण इस चार दिवसीय मुकाबले के टॉस में काफी देरी हुई, जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान विमथ दिनसारा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसने 6 ओवरों की समाप्ति तक लक्ष्य राजेश रायचंदानी (0) और सागर विर्क (0) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने कप्तान यशबर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 गेंदों में 122 रन जोड़कर पारी को संभाला।