भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हमें बोर्ड पर कुछ रन लगाने की जरूरत है। हमारी टीम में बस एक बदलाव है। हमें अच्छा अनुभव मिला है, और यह भी पता चल गया है कि हमें किन कमियों को दूर करना है। इस स्तर के मैच खेलना वाकई बहुत अच्छा रहा, लेकिन हम और बेहतर कर सकते हैं। हमें अपनी पूरी क्षमता लगानी होगी। 250 से ऊपर का कोई भी स्कोर हमें जीत के लिए एक अच्छी चुनौती पेश करने का मौका देगा।"
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हमारी टीम में तीन बदलाव हैं - क्रांति, हरलीन और यास्तिका शामिल हुई हैं। आगे हमारा साउथ अफ्रीका दौरा और चैंपियंस ट्रॉफी है, और ये मैच फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे। हम यह देखने की कोशिश करेंगे कि सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन क्या है। पार्ट-टाइम स्पिनरों की मदद से हम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को टीम में रख सकते हैं। मुझे लगता है कि हम कुछ और विकेट ले सकते हैं। पिच को देखते हुए, 180 रन से कम का स्कोर हमारे लिए अच्छा रहेगा। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं।"