SUL vs LNS Match Prediction: The Hundred 2026 में सनराइजर्स लीड्स बनाम लंदन स्पिरिट (SUL vs LNS Match Prediction)
Sunrisers Leeds vs London Spirit Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला सनराइजर्स लीड्स और लंदन स्पिरिट के बीच मंगलवार, 04 अगस्त को हेडिंग्ले स्टेडियम, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में हुई थी जहां सनराइजर्स लीड्स ने 82 गेंदों पर 136 रनों का लक्ष्य हासिल करके लंदन स्पिरिट को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो जैक क्रॉली थे, जिन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
SUL vs LNS, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी