Sunrisers Leeds vs Manchester Super Giants Match Prediction, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार, 28 जुलाई को हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से दोनों ने ही एक-एक मुकाबला जीता। बात करें इनके बीच हुआ आखिरी मुकाबले की तो वो लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में ही आयोजित हुआ था और इसे सनराइजर्स लीड्स ने 8 विकेट से जीता था। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर एन्नाबेल सदरलैंड थी जिन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए और 20 गेंदों पर 15 रन देकर 3 विकेट झटके।
SUL-W vs MO-W, The Hundred Women's 2026: मैच से जुड़ी जानकारी