रूलोफ वैन डेर मर्व (Roelof van der Merwe) की शानदार गेंदबाजी औऱ एडम रॉसिंगटन (Adam Rossington) के अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) को हराकर SA20 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कैपिटल्स के 135 रन के जवाब में सनराइजर्स ने 16.2 ओवर में 6 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। वैन डेर मर्व को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम को 11 रन के कुल स्कोर पर टेम्बा बावुमा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद एडम रॉसिंगटन ने जॉर्डन हरमन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रॉसिंगटन ने 30 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 26 रन और हरमन ने 22 रन बनाए।
Sunrisers Eastern Cape are the first ever #SA20 Champions#CricketTwitter #SEC #SRH pic.twitter.com/RuozIRsw2t
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 12, 2023
कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने दो, इथान बोस,आदिल रशीद,कॉलिन इनग्राम और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट हासिल किया।