सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल 2027 के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को दोबार टीम म् शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ खिलाड़ी ट्रेड की प्रक्रिया से वह वापस फ्रेंजाइजी के साथ जुड़े हैं। उनकी जगह सनराइजर्ज से जीशान अंसारी (Zeeshan Ansari) कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी ने बुधवार (14 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी।
कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में टी नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं वह सनराइजर्स के साथ 5 करोड़ रुपये में जुड़ेंगे। वहीं अंसारी को दिल्ली ने 40 लाख में अपने साथ जोड़ा है, इतने में ही उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।
नटराजन आईपीएल 2020 से 2024 तक सनराइजर्स की टीम का हिस्सा थे। 2024 का सीजन उनके लिए शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए और टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। उस साल सनराइजर्स के फ़ाइनल तक पहुंचने में नटराजन ने अहम भूमिका निभाई। नटराजन ने 73 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 32.97 की औसत और 9.21 की इकॉनमी से 72 विकेट लिए हैं।
Mana Nattu thirigochadu Natarajan joins our squad, while Zeeshan Ansari joins the Delhi Capitals as part of the trade. https://t.co/knIehojrRy
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 14, 2026