Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO जडेजा ने मारा हैरान करने वाला छक्का तो धोनी ने ऐसा मजाक कर हर किसी का दिल जीत लिया

2 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद पर...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat April 12, 2019 • 15:37 PM
VIDEO जडेजा ने मारा हैरान करने वाला छक्का तो धोनी ने ऐसा मजाक कर हर किसी का दिल जीत लिया Images
VIDEO जडेजा ने मारा हैरान करने वाला छक्का तो धोनी ने ऐसा मजाक कर हर किसी का दिल जीत लिया Images (Twitter)
Advertisement

2 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया।

आखिरी गेंद पर जीतने के लिए चार रन की जरूरत थी यहां अगली गेंद वाइड हो गई. अब आखिरी गेंद पर तीन रन की दरकार थी सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। 

Trending


वहीं इस मैच के दौरान रविंद्र जडेजा के द्वारा लगाया गया एक छक्का काफी पॉपुलर हुए। जडेजा ने बेन स्टोक्स की गेंद पर गिरकर जो छक्का मारा उससे हर कोई हैरान रह गया तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाज कर बेन स्टोक्स भी गिर गए थे जिसके बाद नॉन स्ट्राइक पर से धोनी भागे- भागे आए और जडेजा को जल्द से जल्द रन लेने के लिए कहने लगे।

आपको बता दें कि धोनी ने ऐसा जानबूझ कर किया। धोनी मजाक करने के क्रम में ऐसा कर रहे थे। वहीं जडेजा भी धोनी की इस मजाक को समझ चुके थे और खुद हंसे बिना ना रह सके। 


Cricket Scorecard

Advertisement