Suresh Raina Picks Rinku Singh as KKR's New Captain: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर IPL के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Riders) के नए कप्तान के तौर पर अपनी पसंद कहा है। उनका मानना है कि KKR को रिंकू पर भरोसा जताना चाहिए और उन्हें एक बार कप्तानी की जिम्मेदारी देनी चाहिए।
सुरेश रैना ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा, 'रिंकू ने काफी शानदार कप्तानी की है। उन्होंने UPT20 लीग में अपनी टीम को लगातार चार सीजन फाइनल में पहुंचाया। केकेआर कप्तान ढूंढ रही है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कप्तान मिल गया है। केकेआर को रिंकू सिंह पर भरोसा दिखाया चाहिए और उन्हें कुछ मैचों का समय देना चाहिए।"
गौरतलब है कि 28 वर्षीय रिंकू सिंह UPT20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी करते हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने इस टूर्नामेंट के सभी चार सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया है। खास बात तो ये भी है कि रिंकू की कप्तानी वाली टीम यानी मेरठ मावेरिक्ट दो बार यूपी टी20 लीग की चैंपियन भी बनी है। वो इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन भी है। उन्होंने 2026 के सीजन के फाइनल में तो लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से धूल चटाई थी।