Suryakumar Yadav Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 41वां मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MI के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को पीछे छोड़ सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 साल के SKY मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 121 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसकी 119 पारियों में उन्होंने 37.56 की औसत और 151.14 की स्ट्राइक रेट से 3,907 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि यहां से वो आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी में सिर्फ 9 रनों भी बनाते हैं तो भी वो कीरोन पोलार्ड को पछाड़ देंगे और MI के लिए टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।
बात करें अगर कीरोन पोलार्ड की तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 211 टी20 मैचों की 193 पारियों में 28.78 की औसत और 147.01 की स्ट्राइक रेट से 3,915 रन ठोके। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हिटमैन रोहित शर्मा हैं जो कि 240 टी20 मैचों में MI के लिए 6,286 रन बना चुके हैं।