Suryakumar Yadav Record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी20 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट (T20 Asia Cup 2025) में अपने बैट से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के दौरान SKY के पास निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का एक खास टी20I रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि टीम इंडिया के कैप्टन और मिस्टर 360 ने टी20I फॉर्मेट में भारत के लिए अब तक 83 मैचों की 79 इनिंग में 38.20 की औसत और 167.07 की स्ट्राइक रेट से 2,598 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 237 चौके, 146 छक्के, 4 सेंचुरी, और 21 हाफ सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया।
जान लें कि टी20 एशिया कप 2025 के दौरान अगर सूर्यकुमार यादव सिर्फ 4 छक्के भी जड़ते हैं तो भी वो अपने टी20I करियर के 150 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल (124 मैचों में 148 छक्के) और निकोलस पूरन (106 मैचों में 149 छक्के) को पछाड़ते हुए टी20I में पांचवें सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।