Suryakumar Yadav इतिहास रचने से सिर्फ 2 SIX दूर, पूर्ण सदस्य देश का कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया है ये (Image Source: AFP)
India vs Sri Lanka Super 4 Asia Cup 2025: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास शुक्रवार (26 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के सुपर राउंड के आखिरी मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा।
सूर्यकुमार ने अभी तक खेले गए 88 मैच 83 पारियों में 148 छक्के जड़े हैं। अगर वह दो छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो इस फॉर्मेट में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा, मुहम्मद वसीम, मार्टिन गुप्टिल और जोस बटलर ही ऐसा कर पाए हैं।
बता दें कि पूर्ण सदस्य देश का कोई भी खिलाड़ी 100 से कम पारियों में यह कारनामा नहीं कर पाया है। सूर्यकुमार के पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।