Suryakumar Yadav के पास इतिहास रचने का मौका, रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के World Record की कर सकत (Suryakumar Yadav)
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA T20I) के बीच शुक्रवार, 8 नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पछाड़कर कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
एक सेंचुरी ठोककर कर सकते हैं रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में अब तक टीम इंडिया के लिए 4 सेंचुरी ठोक चुके हैं। अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सेंचुरी और ठोक देते हैं तो ऐसा करके वो रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी (पांच सेंचुरी) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। गौरतलब है कि इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से नंबर-1 पर मौजूदा हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव नंबर-3 पर बने हुए हैं।