मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव की एंट्री! अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी हो सकती है MI की (Suryakumar Yadav)
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईपीएल खेलने के लिए फिट हो गए हैं और अब जल्द ही वो MI की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। ऐसे में अब मुंबई के अगले मुकाबले में SKY जरूर प्लेइंग इलेवन में नज़र आएंगे। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा तो आइए जान लेते हैं कि सूर्यकुमार यादव की वापसी के बाद अब MI की प्लेइंग इलेवन कैसी दिखने वाली है।
नमन धीर हो जाएंगे बाहर
सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में 24 वर्षीय अनकैप्ड प्लेयर नमन धीर को मुंबई इंडियंस ने लगातार मौका दिया और नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतारा। हालांकि नमन धीर मौके का फायदा नहीं उठा सके और इन तीन मैचों में 16.66 की औसत से सिर्फ 50 रन ही जोड़ पाए।