Advertisement
Advertisement
Advertisement

'हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं', मुंबई इंडियंस के बाहर होते ही सूर्यकुमार ने अपनाया प्लान बी

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने के बाद इसी महीने होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुंबई ने शुक्रवार को हैदराबाद को 42 रनों से

IANS News
By IANS News October 09, 2021 • 15:41 PM
Cricket Image for 'हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं', मुंबई इंडियंस के बाहर होते ही सूर्यकुमार ने अपना
Cricket Image for 'हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं', मुंबई इंडियंस के बाहर होते ही सूर्यकुमार ने अपना (Image Source: Google)
Advertisement

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने के बाद इसी महीने होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

मुंबई ने शुक्रवार को हैदराबाद को 42 रनों से हराया था और ईशान किशन ने 84 तथा सूर्यकुमार यादव ने 82 रनों का योगदान दिया था। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर मुंबई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

Trending


सूर्यकुमार ने कहा, "मैं अच्छा हूं जैसा होना चाहिए। अंत में शो जारी रहना चाहिए और जो भी हुआ हो चेहरे पर खुशी रहनी चाहिए। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हमने एक लक्ष्य रखा था जिसके पीछे हमें जाना था। पिच अच्छी थी। विजयी टीम होना अच्छा है। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है। हम कुछ बदलाव नहीं कर सकते। प्रक्रिया और रूटीन सभी चीजें एक ही रहेंगी। मैं इसके लिए तैयारी कर रहा हूं।"

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भले ही टीम टूर्नामेंट के अंत तक नहीं पहुंच पायी लेकिन वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते रहेंगे।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

ईशान ने महज 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था जो सबसे तेज था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement