Suzie Bates Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 28वां मुकाबला बीते शनिवार, 27 जून को लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand Women's Team) की महान ऑलराउंडर सुज़ी बेट्स (Suzie Bates) ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 गेंदों सिर्फ 19 रन बनाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि सुज़ी बेट्स ने वो कारनामा कर दिया है जो कि विमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 38 साल की सुज़ी विमेंस T20I की ऐसा पहली खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने दूसरे देश में अपने हजार टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 39 मैचों की 37 पारियों में 1003 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड में एक सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी भी ठोकी।
उन्होंने इंग्लैंड के अलावा अपने देश न्यूजीलैंड में 58 टी20 इंटरनेशनल की 52 पारियों में 1,395 रन ठोके हैं और उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 31 मैचों में 680 रन दर्ज हैं। बताते चलें कि सुज़ी ने अपने करियर में कुल 10 देशों में टी20 इंटरनेशनल खेला और इंग्लैंड के खिलाफ हुआ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था। वो अपने रिटायरमेंट की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।