Namibia T20I Tri-Series:जिम्बाब्वे ने नामीबिया के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 त्रिकोणीय सीरीज 2026 के तीसरे मुकाबले में 5 रन से रोमांचक जीत हासिल की। शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए ब्रैड इवांस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
नामीबिया ने सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 18 रन से मात देकर सभी को चौंकाया था, जिसके बाद उसे पहली हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, जिम्बाब्वे को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद टीम ने सीरीज में जीत का खाता खोला है।
विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने बेन करन के साथ सलामी जोड़ी के तौर पर 36 गेंदों में 64 रन जुटाए। ब्रायन 21 गेंदों में 6 चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 9.4 ओवरों में 79 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे।